रायपुर

CG Crime News: दुकान से खुलेआम युवक को ले गए, बंधक बनाकर मारपीट करते हुए वीडियो बनाया…दहशत

Crime News: रायपुर में बदमाशों का आतंक कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां एक कारोबारी को खुलेआम जबरदस्‍ती उठा ले गए। बदमाशों ने कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2024, 1:37 PM IST
CG Crime News

Raipur Crime News: रायपुर मौदहापारा के बदमाशों का आतंक कितना बढ़ गया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविभवन के एक युवक को खुलेआम जबदस्ती उठा लिया। इसके बाद उसकी बाइक को भी ले गए। एक जगह युवक को बंधक बनाकर रखे। उनसे मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब बदमाशों ने युवक को छोड़ा। फिलहाल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ब्याज का धंधा करते हैं।

पुलिस के मुताबिक खुटेरी निवासी निजामुद्दीन खान रविभवन में काम करते हैं। रात में वह घर जाने वाला था, उसी समय मौदहापारा के सद्दाम अहमद उर्फ सद्दाम अशरफी, मोहमद इमरान उर्फ इमू टाइगर और मोहमद सोहेल खान ने उसका अपहरण कर लिया। उसे जबरदस्ती ओला में बैठाकर मौदहापारा के धांदूबाड़ा ले गए। वहां आरोपियों ने उससे मारपीट की। मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। उसकी बाइक और मोबाइल भी रख लिया। आरोपियों ने वीडियो बनाते हुए पीड़ित से कबूल कराया कि उसने उधारी ली है और उसे लौटाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया।

पीड़ित को जबरदस्ती ले जाने की घटना कई सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपी बेखौफ होकर युवक को जबरदस्ती ले जाते हुए नजर आए हैं। बताया जाता है कि आरोपी ब्याज का धंधा करते हैं। उनके खिलाफ मौदहापारा थाने में कई शिकायतें हैं। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती। इसके चलते उनके हौसले बुलंद हैं। दरअसल पीड़ित निजामुद्दीन के भाई ने इमरान से कुछ कर्ज लिया है। कर्ज की वसूली के लिए आरोपियों ने निजामुद्दीन को ही उठाकर धमकाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरतार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
13 Jul 2024, 1:37 PM IST
Published on: