Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मानसिक रोगी ने ASI सुरेश मिश्रा और आरक्षक भारतेन्दु साहू को चाकू मारकर घायल कर दिया।
Crime News: रायपुर के उरला इलाके में रहने वाला युवक मनोरोग से ग्रसित है। उसे इलाज के लिए परिवार वाले एस अस्पताल ले गए। वहां युवक बेकाबू हो गया और चाकू लेकर भीड़ में निकल गया। चाकू दिखाकर वह लोगों को धमकी भी दे रहा था। आमानाका थाने के पुलिस जवान उसने पकड़ने गए, तो उन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दो जवान घायल हो गए। किसी तरह युवक को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिरगांव निवासी ओमप्रकाश शाह मानसिक रूप से बीमार है। शुक्रवार को उसे उपचार के लिए परिवार वाले एम्स अस्पताल लेकर चले गए। इस बीच वह परिवार वालों के कब्जे से छूटकर भाग निकला। अस्पताल परिसर के भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर उसने चाकू निकाल लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे आमानाका थाने के एएसआई सुरेश मिश्रा, सिपाही भारतेंदु साहू व अन्य ने उसे पकड़ने की कोशिश की। युवक ने एएसआई सुरेश और भारतेंदु पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों लहुलूहान हो गए।