रायपुर

CG Cyber Thug: प्रदेश में बढ़ता साइबर अपराध, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी में 7 गिरफ्तार

CG Cyber Thug: अब छत्तीसगढ़ के युवा भी साइबर ठगी कर रहे हैं। शेयर ट्रेडिंग और गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर ऑनलाइन ठगी में पुलिस ने पांच मामलों में 7 को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2024, 9:31 AM IST
CG Cyber Thug
सांकेतिक तस्वीर

CG Cyber Thug: एक समय था जब ऑनलाइन ठगी करने वाले झारखंड, बिहार, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-मुंबई के होते थे, अब छत्तीसगढ़ी भी साइबर ठगी में शामिल होने लगे हैं। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर ऑनलाइन ठगी के पांच मामलों में 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 आरोपी रायपुर, दुर्ग और भिलाई के रहने वाले हैं। ये पहली बार है, जब साइबर ठगी के मामलों में यहां के आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

CG Cyber Thug: साइबर ठगी के आरेापी

साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने भिलाई के पचपेड़ी निवासी प्रेम चंद्राकर, जयंती नगर दुर्ग के पुरुषोत्म देवांगन, रायपुर के धरमपुरा निवासी हिमांशु निर्मलकर, सुंदरनगर निवासी वासु मानिक और सिमरन सिटी निवासी लूपेश साहू को गिरफ्तार किया है। (CG Cyber Thug) इनके अलावा कोलकाता के सोमनाथ सरदार और इंदौर मेहुल प्रजापति को रेंज साइबर थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है।

यहां देखें कौन किस मामले से जुड़ा

प्रेम चंद्राकर

गूगल रिव्यू टॉस्क के नाम पर श्वेता से 29.49 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला। विधानसभा पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। आरोपी पुणे में कॉल सेंटर चलाता था। कॉल सेंटर से ही कॉल करके लोगों को फंसाया जाता था। आरोपी ने ठगी की रकम से बड़ा घर बनवाया है और मंहगी गाड़ी से घूमता है। इस मामले में 500 से अधिक बैंक खाता/यूपीआईआईडी ब्लॉक कराया गया।

पुरुषोत्तम देवांगन

मयूर लखतरिया से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 6.5 लाख रुपए की ठगी का मामला रेंज साइबर थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी ने सिम कार्ड की सप्लाई की थी। (CG Cyber Thug) आरोपी के पास से 600 सिम नंबर मिले हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर क्राइम में किया जा रहा है।

हिमांशु निर्मलकर

तेलीबांधा थाने में सीए नवीन कुमार ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 1.39 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोपी हिमांशु ने हिमांशु इंटरप्राइजेस के नाम से एसबीआई में करंट अकाउंट खोला था। इसके बाद अपने बैंक अकाउंट को अन्य आरोपियों को 50 हजार मासिक किराए पर दिया था।

वासु मानिक, लूपेश साहू

प्रमोद बजाज से शेयर ट्रेडिंग के नाम से 22 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसमें इंदौर के मेहुल प्रजापति के अलावा वासु और लूपेश भी शामिल थे। आरोपी वासु ने मानिक इंटरप्राइजेस के नाम से एसबीआई में करंट अकाउंट खोला था। इसके बाद अकाउंट डिटेल मेहुल को दिया था। इसमें ठगी की रकम जमा हुई थी। इसके बाद लुपेश और वासु ने एटीएम और बैंक से उस राशि का आहरण किया था।

कंप्यूटर दुकान की आड़ में ठगी

CG Cyber Thug: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रश्मि से 88 लाख की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने कोलकाता से सोमनाथ सरदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोलकाता में कंप्यूटर शॉप का संचालन करता है। इसकी आड़ में ठगी भी कर रहा था। इस मामले में 57 लाख पहले होल्ड कराया गया है। इससे पहले प्रकरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Updated on:
3 Oct 2024, 9:31 AM IST
Published on: