रायपुर

CG Cyclone Dana: आज रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, 40 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती है हवा…

CG Cyclone Dana: रायपुर शहर में दाना महाचक्रवात के असर से शुक्रवार को राजधानी समेत सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 1:10 PM IST
dana

CG Cyclone Dana: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में दाना महाचक्रवात के असर से शुक्रवार को राजधानी समेत सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। 25 व 26 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही 40 किमी की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। महाचक्रवात गुरुवार की रात ओडिशा तट से टकरा गया। इसी का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ रहा है।

CG Cyclone Dana: दाना महाचक्रवात का असर..

CG Cyclone Dana: राजधानी में सुबह से ठंडी हवा चल रही थी। इसका असर रहा कि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। हालांकि ये सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है। पिछले तीन दिनों से दिन व रात में उमस कम हो गई है। यही नहीं, रात में हल्की ठंड भी शुरू हो चुकी है। शहर की तुलना में आउटर में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम है।

पेंड्रारोड व अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा। पेंड्रारोड में तापमान में जहां हल्की गिरावट आई। दोनों ही स्थान प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। बिलासपुर में 10 मिमी बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, महाचक्रवात दाना उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। 24 अक्टूबर की आधी रात से सुबह तक ओडिशा के तट से टकराकर आगे बढ़ने की संभावना है। इस दौरान साइक्लोन की स्पीड अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

कोलकाता की दो फ्लाइटें निरस्त

दाना तूफान के चलते गुरुवार को कोलकाता से रायपुर आने वाली दो फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शाम 6 और रात 8.25 बजे आती हैं। लेकिन, बंगाल की खाडी़ में उठे तूफान के असर को देखते हुए कोलकाता फ्लाइट ने उडा़न ही नहीं भरी। इसी तरह शुक्रवार की सुबह 8.05 बजे वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।

तूफान के असर एयर ट्रैफिक पर पड़ने के कारण शाम को 4.05 को अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 2.10 मिनट विलंब से शाम 6.10 को पहुंची। इसी तरह इंदौर की 6.15 वाली 1.10 घंटे विलंब से 7.25 को रायपुर पहुंची। ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (टाफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि तूफान के असर से पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के साथ ही देशभर में फ्लाइटों के संचालन पर असर पडा़ है।

Updated on:
25 Oct 2024, 1:10 PM IST
Published on: