
CG Double Murder: छत्तीसगढ़ डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां एक ही परिवार के दो लोगों का कत्ल हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने चरित्र संदेह के शक में दोनों को जान से मार डाला। बताया जा रहा है कि घर में परिवार वालों के बीच आए दिन विवाद हो रहे थे। वहीं आज आरोपी ने क़त्ल की वारदात को अंजाम दे दिया।
किसे मालूम था कि घर की लड़ाई का अंजाम हत्या होगा। पड़ोसियों ने बताया की घर वाले रोजाना ही लड़ाई करते थे। इसका हश्र यह हुआ कि दो लोगों की बेरहमी से क़त्ल कर दया गया। आरोपी और कोई नहीं बल्कि एक पिता और पति (योगेश वर्मा) है। दरअसल, पति पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। कुछ दिनों पहले ही आरोपी पति की बड़ी की शादी हुई, आरोपी चाहता था कि बड़ी बेटी के साथ-साथ छोटी बेटी की भी शादी हो जाए। लेकिन, छोटी बेटी को यह मंजूर नहीं था।
छोटी बेटी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात पर पिता छोटी बेटी पर शादी को लेकर शक कर रहा था। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहते थे। वहीं योगेश को अपनी पत्नी भी शक था। इसे लेकर पति अपनी पत्नी और बेटी से लड़ाई झगड़े और मारपीट करता रहता था। योगेश शराब के नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले भी योगेश शराब के नशे में थे। इस दौरान योगेश का उसकी पत्नी और बेटी से बहस हो गया था। इसके बाद आवेश में आकर योगेश ने अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला काटकर मारा फिर दूसरे कमरे में सो रही बेटी को उसी हथियार से गला काटकर मार डाला। हत्या करने के बाद एआरओपी घर से फरार हो गया। कुछ देर बाद योगेश का बेटा विवेक घर लौटा, कई घंटे तक दरवाजा खटखटाया जब दरवाजा नहीं खुला तो विवेक छत से कूदकर घर घुस गया। घर घुसते ही विवेक कमरे तक गया वहां मां और बहन को खून से लथपथ पड़ा देख विवेक का दिल दहल गया। जैसे-तैसे घर का दरवाजा खोलकर बेटे ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। घर में मां और बेटी का लाश पड़ा देख पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को फोन लगाया।
पति योगेश वर्मा को अपनी पत्नी जानकी वर्मा उम्र 41 साल के चरित्र पर संदेह था। इसकी वजह से दोनों पति-पत्नी में कई बार लड़ाई-झगड़े हुए। जानकारी के मुताबिक, हत्या के वारदात से पहले भी दोनों के बीच बहुत बहस हुई थी। वहीं आरोपी को बेटी की शादी को लेकर भी छोटी बेटी पर शक था।
छोटी बेटी लवली वर्मा (उम्र 22 साल) ने शादी करने से मना कर दिया था। इस कारण पिता छोटी बेटी पर संदेह करता था और आए दिन लड़ाई झगड़से करता रहता था। झगड़े से नशेड़ी पति ने अपना आपा खो दिया और और दोनों जान से मार डाला। पुलिस के मुताबिक़ पहले आरोपी ने पत्नी का क़त्ल किया फिर उसी धारदार हथियार से बेटी का गला काट डाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी पति के खिलाफ डबल मर्डर का केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई जानकारी मिली कि आरोपी हत्या करने के बाद घर को अंदर से बंद कर दिया और बाड़ी के दरवाजे से भाग गया।
आरोपी योगेश वर्मा कमाने के लिए प्रदेश से बाहर दूसरे राज्य में रहता था। बड़ी बेटी की शादी करने के लिए घर लौटा था। हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डबल मर्डर केस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।