रायपुर

CG Election 2023: कांग्रेस ने 4 विधायकों टिकट काटे, अंबिका सिंहदेव फिर मौका

CG Election 2023: कांग्रेस ने अपनी तीसरी और आखिरी सूची में बचे हुए सात उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Oct 23, 2023
CG Election 2023: Congress canceled tickets of 4 MLAs
कांग्रेस ने 4 विधायकों टिकट काटे

रायपुर। CG Election 2023: कांग्रेस ने अपनी तीसरी और आखिरी सूची में बचे हुए सात उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ कांग्रेस के सभी 90 विधायकों की सूची आ गई है। वहीं भाजपा में अभी चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बाकी है।

कांग्रेस ने अपने चार विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। इस प्रकार कांग्रेस ने कुल 22 विधायकों के टिकट काटे हैं। कांग्रेस ने बैकुुठपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक अंबिका सिंहदेव और रायपुर उत्तर से वर्तमान विधायक कुलदीप जुनेजा को टिकट दिया है। इसके अलावा सराईपाली से चतुरी नंद, महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्राकर, कसडोल से संदीप साहू, सिहावा से अंबिका मरकाम और धमतरी से ओमकार साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।

Published on:
23 Oct 2023 12:33 pm