रायपुर

CG Election 2023: कांग्रेस ने अब तक 14 महिलाओं और 32 नए चेहरों को दिया मौका

CG Election 2023: कांग्रेस ने अब तक अपनी दो सूचियों में 14 महिला और 32 नए प्रत्याशियों को मौका दिया है

2 min read
Oct 19, 2023
CG Election 2023: कांग्रेस ने अब तक 14 महिलाओं और 32 नए चेहरों को दिया मौका
CG Election 2023: कांग्रेस ने अब तक 14 महिलाओं और 32 नए चेहरों को दिया मौका

रायपुर। CG News: कांग्रेस ने बुधवार को अपने 53 प्रत्याशियों वाली दूसरी सूची घोषित कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस के कुल 83 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं भाजपा ने अब तक 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 10 विधायकों की टिकट काट दी है, इसमें एक महिला विधायक भी शामिल हैं। वहीं करीब 24 नए चेहरों पर भरोसा जताया है। सूची में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश की है।

दूसरी सूची के कुछ नामों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाला नाम भिलाई नगर से देवेन्द्र यादव का है। ईडी के रॉडर में रहने के बाद इन्हें दोबारा मौका दिया गया है, जबकि महासमुंद में प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय की टिकट काट दी गई है। वहीं कांग्रेस ने 10 महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतरा है। अब तक कांग्रेस ने 14 महिला और 32 नए प्रत्याशियों को मौका दिया है।

कार्यकर्ताओं की पसंद का ख्याल रखा गया: दीपक बैज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है। टिकट के दावेदारों के आवेदन पर कई बार गंभीरता से विचार किया गया और जीतने योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया गया है। 83 प्रत्याशियों की सूची में 14 महिलाओं और 32 नए चेहरे को मौका दिया गया है। उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट हो गया अबकी बार 75 पार का लक्ष्य जो कांग्रेस ने तय किया है, वह जरूर पूरा होगा।

Published on:
19 Oct 2023 10:58 am