रायपुर

CG Election 2023 : कांग्रेस हाईटेक तकनीक का करेगी उपयोग, घर-घर जाके चलाएगी ‘भूपेश है तो भरोसा है’ अभियान

CG Election 2023 : युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में भूपेश है तो भरोसा है अभियान चलाएगा।

2 min read
Jun 03, 2023
CG Election 2023 : कांग्रेस हाईटेक तकनीक का करेगी उपयोग, घर-घर जाके चलाएगी ‘भूपेश है तो भरोसा है’ अभियान

CG Election 2023 : युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में भूपेश है तो भरोसा है अभियान चलाएगा। इसके तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही इस बात को भी देखेंगे कि एक घर के सदस्यों को राज्य सरकार की कितनी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जहां लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहां शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जाएगा। (CG Vidhansabha Chunav 2023) बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे नजर यह अभियान काफी महत्वपूर्ण होगा।

घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ दिलाने होगी पहल

इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाईटेक तकनीक का भी उपयोग करेंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता सभी घरों में एक फॉर्म लेकर भी जाएंगे। इसमें इस बात की एंट्री होगी कि (CG Election) संबंधित घर में निवास करने वाले लोगों को किस-किस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जैसे कोई खेती-किसानी नहीं करता हैं,(CG Assembly Election 2023) तो उसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

लेकिन अन्य योजनाओं के लिए पात्र हो सकता है। इसकी जानकारी लेने के बाद घर के लोगों को एक नम्बर पर मिस कॉल करने के लिए कहा जाएगा। (Raipur Breaking News) यह नम्बर सीधे कॉल सेंटर में जाएगा। जहां से इस बात की निगरानी की जाएगी कि संबंधित परिवार यदि किसी अन्य शासकीय योजना के लिए पात्र है, तो उसे उस योजना का लाभ मिले। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक शनिवार को दोपहर 12 बजे से होगी।

राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण अभियान

करीब छह महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। (CG Assembly Election 2023) इसे लेकर भाजपा शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी का जवाब देने के लिए कांग्रेस संगठन ने युवा कांग्रेस को आगे करने का फैसला लिया है। (Raipur News Update) युवा कांग्रेस अपने अभियान के जरिए नए हितग्राहियों को भी जोड़ने का काम करेगी।

Published on:
03 Jun 2023 04:54 pm
Also Read
View All