रायपुर

CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की सूची… कोंडागांव में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार

CG Election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन अपने 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Oct 21, 2023
jogi_list.jpg

रायपुर। CG Election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन अपने 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी पहले चरण की चार सीटों पर नामों की घोषणा नहीं कर सकी है। इसमें अंतागढ़, भानुप्रतापुर, कांकेर और केशकाल विधानसभा की सीट शामिल हैं। माना जा रहा है कि पार्टी इसमें निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन कर सकती है। क्योंकि नामांकन जमा करने की अवधि समाप्त हो गई है।

जोगी कांग्रेस ने कोंडागांव से शंकर नेताम को चुनाव मैदान में उतरा है। वे आम आदमी पार्टी कोंडागांव के जिलाध्यक्ष थे। एक दी पहले ही जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया था। जगदलपुर से नवनीत चांद को टिकट दी गई है। वे लंबे समय से बस्तर मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आदिवासियों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके अलावा राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गिरीश देवांगन के खिलाफ शुमशुल आलम को चुनाव मैदान में उतरा है।


यह है अन्य प्रत्याशी की सूची

विधानसभा पंडरिया से रवि चंद्रवंशी, कवर्धा से सुनील केसरवानी, खैरागढ़ से लक्की कुंवर नेताम, डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती, डोंगरगांव से मुकेश साहू, खुज्जी से विनोद पुराम, मोहला-मानपुर से नागेश पुराम, नारायणपुर से बलीराम कचलाम, बस्तर से सोनसाय कश्यप, चित्रकोट से भरत कश्यप, दंतेवाड़ा से बेला तेलाम, बीजापुर से रामधर जुर्री और विधानसभा कोंटा से देवेंद्र तेलाम को प्रत्याशी बनाया गया है।

Updated on:
21 Oct 2023 07:55 am
Published on:
21 Oct 2023 07:55 am