
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!(photo-canva create patrika)
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली समेत अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
Updated on:
17 Sept 2026 01:19 pm
Published on:
17 Sept 2026 01:19 pm
