2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर नजर, CMHO ने किया सेक्टर दौरा..

CG News: जगदलपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने गुरुवार को सेक्टर नानगुर और कुमरावंड का दौरा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 13 Jun 2025, 6:46 PM IST

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर नजर(photo-patrika)

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर नजर(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने गुरुवार को सेक्टर नानगुर और कुमरावंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और कर्मचारियों से फील्ड स्तर की जानकारी ली।

सेक्टर मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 24 तारीख को होने वाली गर्भवती माताओं की जांच, विशेषकर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिले की मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों की भी जानकारी ली गई।

ये भी पढ़ें: CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG News: बरसात से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

डॉ. बसाक ने शुक्रवार को आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी सत्रों की स्थिति पर भी जानकारी ली और 9 से 12 माह तक के बच्चों को दिए जाने वाले सभी जीवनरक्षक टीकों की उपलब्धि की समीक्षा की। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तीन माह के दवा स्टॉक को स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का रख-रखाव सुनिश्चित करें।

बैठक में नानगुर सेक्टर से सुपरवाइजर शिव भंडारी, एलएचवी तुलावती नागेश, नेत्र सहायक रैमन बघेल सहित अन्य कर्मचारी एवं कुमरावंड सेक्टर से आरएमए रीना जोगी, सुपरवाइजर प्रशांत श्रीवास्तव, प्रीति निषाद, असीम मसीह और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

मैदानी स्तर पर स्टाफ की कमी को लेकर अपनी मांग

एनसीडी कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने मैदानी स्तर पर स्टाफ की कमी को लेकर अपनी मांग रखी, जिस पर सीएमएचओ ने बताया कि राज्य शासन द्वारा स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है और समस्या वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से स्टाफ की पूर्ति की जाएगी।