
CG Transfer News 2026: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने कुल 102 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत वनक्षेत्रपालों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।
जारी आदेश में बताया गया है कि इन स्थानांतरण और पदस्थापनाओं को मुख्यमंत्री से समन्वय में अनुमोदन प्राप्त है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक ने राज्यपाल के नाम से यह आदेश जारी किया है।
विभाग की ओर से 102 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों के नाम और उन्हें कहां पदस्थ किया गया है, इसकी जानकारी आधिकारिक तबादला सूची में देखी जा सकती है।