रायपुर

CG Fraud: जिंदा महिला का बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, 40 एकड़ जमीन हथियाने की कोशिश, FIR दर्ज

CG Fraud: रायपुर शहर में भूमाफियाओं के लिए यहां सबकुछ संभव है। हर फर्जी दस्तावेज आसानी से तैयार कर लेते हैं। हद तो यह है कि जिंदा महिला को मृत बताकर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बना लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2024, 2:12 PM IST
cg fraud

CG Fraud: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में भूमाफियाओं के लिए यहां सबकुछ संभव है। हर फर्जी दस्तावेज आसानी से तैयार कर लेते हैं। हद तो यह है कि जिंदा महिला को मृत बताकर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बना लिया। उनके फर्जी आधार-पैन कार्ड बनाया और फिर वसीयतनामा बनाकर उनकी 40 एकड़ जमीन को हड़पने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन तक लगा दिया। नामांतरण को तहसीलदार ने निरस्त कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

CG Fraud: मास्टरमाइंड सहित आधा दर्जन के खिलाफ अपराध दर्ज

CG Fraud: पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी कमलेश जैन की मंदिरहसौद इलाके के ग्राम तांदुल में 40 एकड़ कृषि जमीन है। वह अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती हैं। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर निवासी रजनीश कुमार जैन और उसके साथियों ने कमलेश को मृत बताते हुए उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके साथ ही उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बना लिया। फिर फर्जी वसीयतनामा बनाकर मंदिरहसौद तहसील कार्यालय में उनकी 40 एकड़ जमीन का अपने नाम पर नामांतरण के लिए आवेदन लगाया।

दस्तावेजों की जांच के बाद तहसीलदार ने 6 अगस्त को नामांतरण आवेदन निरस्त कर दिया। इसकी जानकारी कमलेश को हुई। उन्होंने असली दस्तावेजों के साथ पूरे मामले की शिकायत मंदिरहसौद थाने में की। पुलिस ने रजनीश और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

नवा रायपुर में भी हो चुकी है कोशिश: इससे पहले नवा रायपुर में भी महिला की संपत्ति को हड़पने के लिए इसी तरह कोशिश हुई थी। भूमाफिया ने एक व्यक्ति को महिला का रिश्तेदार बनाकर पेश किया था। उस जमीन को सौदा किसी दूसरे के पास कर दिया था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

Updated on:
27 Sep 2024, 2:12 PM IST
Published on: