रायपुर

CG Fraud News: एक-दो नहीं, पूरे 32 जामताड़ा…देश के 8 राज्य बने साइबर क्राइम का गढ़, जानिए कहां-कहां हैं हॉटस्पॉट?

Fraud News: सरकार के मुताबिक, देश के 9 राज्यों- हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्य में साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट हैं...
2 min read
Aug 20, 2024
CG Fraud News

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के साथ ही देशभर में पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध के प्रकरण तेजी के साथ बढ़े हैं। शुरुआत में झारखंड के जामताडा़ जिले में ठगी करने वाला गिरोह चल रहा था। लेकिन, अब यह देशभर के 7 राज्यों के 20 शहरों तक फैल चुका है। वह सोशल मीडिया, मोबाइल और ईमेल के जरिए लोगों से संपर्क कर लॉटरी, इनाम, शेयर ट्रेडिंग और विभिन्न योजनाओं में निवेश के साथ ही डरा-धमका कर अपने जॉल में फंसा रहे हैं। इसके लिए हाईटेक काॅल सेंटर और सेटअप तैयार किया गया है।

1 जनवरी से जुलाई 2024 के बीच 7 महीनों में हुए साइबर अपराध की घटनाओँ का एनालिसिस करने के बाद सेंट्रल साइबर जांच एजेंसी ने देशभर के पुलिस को इनपुट सौंपा है। इसमें साइबर अपराध से जुडे़ हुए देशभर के विभिन्न जिलों की जानकारी दी गई है। साथ ही बताया अपराध के नए ट्रेंड का ब्योरा दिया गया है। बता दें कि देशभर में सबसे पहले जामताडा़ में ठगी करने वाले रैकेट के लोग सक्रिय थे। लेकिन, लगातार देशभर की पुलिस और जांच एजेंसी के दबाव के चलते विभिन्न शहरों में डेरा डालकर बैठे हुए है।

इन शहरों में डाला डेरा

झारखंड में जामताड़ा, देवधर, दुमका
राजस्थान में डींग, अलवर, जयपुर, खेरताल-तिजारा
बिहार में नवादा, नालंदा, पटना, शेखपुरा,
दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली
पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना, कोलकाता
उत्तर प्रदेश में मथुरा, गौतम बुध्द नगर
कर्नाटक में बेंगलूरु
हरियाणा में नूह

CG Fraud News: विदेशों से भी कनेक्शन

साइबर अपराध से जुड़े शातिर पेशेवरों का कनेक्शन देशभर के साथ ही विदेशों तक जुडा़ हुआ है। जांच के दौरान ऑनलाइन सट्टे से लेकर साइबर अपराध से जुडे़ कई अपराधी संयुक्त राज्य अमीरात, कंबोडिया, नाइजीरिया, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम से लेकर कई देशों तक मिले हैं। यहां से अपने गुर्गो के जरिए कारोबार चलाया जा रहा है। ठगी के बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम उनके बैंक खातों तक पहुंच रही है। इसके लिए साॅफ्टवेयर के जानकार युवकों को जोड़ने के साथ ही बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर अपने साथ जोड रहे हैं।

Updated on:
20 Aug 2024 07:49 am
Published on:
20 Aug 2024 07:49 am