
Independence day 2024: छत्तीसगढ़ आजादी के जश्न में डूबा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री साय बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता यानी डीए और आवारा पशुओं को हादसों से बचाने के लिए योजना शामिल हो सकती है।
बता दें, कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेतागण अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है।
प्रदेश में लगभग 112 कर्मचारी संगठन है, जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदेश के 4 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने सितंबर में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने CM साय काे पत्र लिखकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (CG Govt Employees DA hike)जारी करने की मांग की है। आजादी के पर्व से कर्मचारी संगठन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि CM साय इससे जुड़ी कोई घोषणा मंच से करें।
कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री साय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीए बढ़ाने का ऐलान करेंगे। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सीए साय को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने इन लाखों सरकारी कर्मचारियों के डीए को बढ़ाने की मांग की थी। इस मौके पर सबकी आशाएं जुड़ी हुई हैं। अब देखना होगा की सौगातों के पिटारे में किसे क्या मिल सकता है।