रायपुर

CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर CM कर सकते हैं बड़ा ऐलान

CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर भी ऐलान किया जा सकता है।

2 min read
Aug 14, 2024

CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के गौवंश- मवेशियों को सड़क हादसे से बचने की योजना भी सरकार ला सकती है।

बता दें कि प्रदेश के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर्स (CG Govt Employees DA hike)का काफी लंबे समय का इंतजार अब खत्म हो सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के शासकीय विभागों को हाईटेक बनाने के लिए डिजिटल वर्क सिस्टम, कानून व्यवस्था में मजबूती लाने के लिए पुलिस से जुड़े कुछ नई व्यवस्थाएं, प्रदेश के किसानों-मजदूरों आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं के ऐलान सीएम साय स्वतंत्रता दिवस पर कर सकते हैं।

CG Govt Employees DA hike: महंगाई भत्ते का इंतजार

प्रदेश में लगभग 112 कर्मचारी संगठन है, जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदेश के 4 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने सितंबर में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने CM साय काे पत्र लिखकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (CG Govt Employees DA hike)जारी करने की मांग की है। आजादी के पर्व से कर्मचारी संगठन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि CM साय इससे जुड़ी कोई घोषणा मंच से करें।

CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती हैं ये घोषणाएं भी

  • आम लोगों के लिए जमीन की रजिस्ट्री के सिस्टम को पारदर्शी और हाईटेक बनाने की लिए नई व्यवस्थाएं लागू हो सकती हैं।
  • अलग-अलग सरकारी विभागों में ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदनों की डिजिटल - निगरानी करने का सिस्टम लॉन्च किया जा सकता है।
  • थानों में आम आदमी की सुनवाई बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए सरकार नए सिस्टम लागू कर सकती है।
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों, किसानों के लिए आर्थिक सहायता योजना
  • प्रदेश के आदिवासियों के पट्‌टे से जुड़ी व्यवस्था को लेकर ऐलान हो सकते हैं।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे परेड की सलामी लेंगे।

Published on:
14 Aug 2024 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर