रायपुर

IAS Officer Property: 2009 बैच के 10 IAS अफसरों की संपत्ति हुई सार्वजनिक, देखें कौन है टॉप पर

CG IAS Officer Property: इस अफसरों के पास गांव के साथ-साथ शहरों में भी संपत्ति है। इसके लिए कई अफसरों ने लोन लेकर संपत्ति खरीदी है। वहीं, कुछ संपत्तियां विरासत में भी मिली हैं

3 min read
May 05, 2025

CG IAS Officer Property: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार को अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। इसके आधार पर 2009 बैच के 10 आईएएस अफसरों की संपत्ति का लेखा-जोखा साझा कर रहे हैं। इस अफसरों के पास गांव के साथ-साथ शहरों में भी संपत्ति है। इसके लिए कई अफसरों ने लोन लेकर संपत्ति खरीदी है। वहीं, कुछ संपत्तियां विरासत में भी मिली हैं।

अवनीश कुमार शरण

रायपुर के कचना में स्वयं के नाम पर एक आवासीय प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत 85 लाख रुपए है। इसे लोन व स्वयं की बचत से खरीदा था।

डॉ. प्रियंका शुक्ला

लखनऊ में 3 बीएचके मकान है। इससे 2021 में 72 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 95 लाख है। इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी है।

सौरभ कुमार

लखनऊ में एक जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 50 लाख रुपए है। यह संयुक्त नाम पर है। यह विरासत में मिली है।

रायपुर सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 16.39 लाख रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था।

किरण कौशल

रायपुर के लालपुर में एक मकान है। इसे वर्ष 2011 में 22 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 60 लाख है। ये शादी से पहले लोन लेकर खरीदा था। इससे सालाना 1 लाख 80 हजार रुपए की आय होती है।

रायपुर के लालपुर में 40 लाख रुपए की कीमत का एक मकान खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 75 लाख रुपए है। यह उनके पति ने शादी से पहले खरीदा था।

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक मकान है। इसे 1995 में करीब 15 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 1.93 करोड़ रुपए है। यह उनके पति को मां से गिफ्ट में मिला था। इससे हर वर्ष 18 लाख रुपए की आय होती है।

रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में स्वयं के नाम पर मकान है। इसे 2022 में 49.50 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इससे 17.40 लाख रुपए की हर साल आय होती है। इसे लोन व स्वयं और पति की बचत से खरीदा था।

रायपुर के न्यू शांति नगर में एक मकान है। इससे 1991 में 1 लाख 90 हजार रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 75 लाख रुपए है। यह विरासत में मिली थी।

केएल चौहान

बिलासपुर के साकरी में 3200 वर्गफीट का आवासीय प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत 65 लाख रुपए है।

रायपुर के आमासिवनी में एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत 4.15 लाख रुपए है।

रायपुर सेरीखेड़ी में 3600 वर्गफीट का आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 40 लाख रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था।

केडी कुंजाम

कांकेर के नरहरपुर में एक आवासीय मकान व लगभग 6 एकड़ जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 20 लाख 75 हजार रुपए है। यह पैतृक संपत्ति है। इससे हर साल लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए की आय होती है।

कांकेर के बेवरती में लगभग 3.50 एकड़ जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 8 लाख 80 रुपए है। इससे हर साल लगभग 50 हजार रुपए की आय होती है।

रायपुर के डूंडा में 2505 वर्गफीट का मकान स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 75 लाख 80 रुपए है।

कांकेर के बेवरती में लगभग 1.50 एकड़ जमीन पत्नी के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 4 लाख 15 हजार रुपए है। इससे हर साल 20 हजार रुपए की आय होती है।

सुनील कुमार जैन

बिलासपुर में स्वयं के नाम पर एक फ्लैट है। इसे 2005 में 5.50 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 30 लाख रुपए है। इससे हर साल 1 लाख 32 हजार रुपए की आय होती है।

नवा रायपुर में स्वयं के नाम पर एक मकान है। इसे वर्ष 2009 में 17.48 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 45 लाख रुपए है। इससे हर साल 70 हजार रुपए की आय होती है।

रायपुर सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का आवासीय प्लाट है। इसे 14 लाख 53 हजार रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 40 लाख रुपए है।

तंबोली अय्जाज फकीरभाई

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 55 लाख रुपए है। यह विरासत में मिली है। इससे हर साल 1.80 लाख रुपए की आय होती है।

रायपुर सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 4000 वर्गफीट का आवासीय प्लॉट है। इसे 2017 में 17.20 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 27 लाख रुपए है।

नवा रायपुर में एक जमीन है। इसे वर्ष 2020 में 42.44 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 48 लाख रुपए है। इसे 14 लाख 53 हजार रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 40 लाख रुपए है।

बिपिन मांझी

रायपुर के रोहिणीपुरम में स्वयं के नाम पर एक मकान है। इसे 2005 में 8.5 लाख में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। इसके लिए लोन लिया था।

Updated on:
05 May 2025 05:06 pm
Published on:
05 May 2025 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर