रायपुर

CG light metro: रायपुर-दुर्ग के बीच रशियन टेक्नोलॉजी पर चलेगी लाइट मेट्रो ट्रेन, रूस-रायपुर नगर निगम में MoU

Raipur to Durg light metro: लगातार तीन प्रयासों के बाद अब छत्तीसगढ़ में लाइट मेट्रो चलाने का रास्ता साफ हो गया है। मॉस्को में आयोजित इंटरनेशल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर नगर निगम और रूस के बीच लाइट मेट्रो पर सहमति बनी है।
less than 1 minute read
Aug 22, 2024
CG light metro: raipurnews cg news raipur municipal corporataion

Raipur to Durg light metro: लगातार तीन प्रयासों के बाद अब छत्तीसगढ़ में लाइट मेट्रो चलाने का रास्ता साफ हो गया है। मॉस्को में आयोजित इंटरनेशल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर नगर निगम और रूस के बीच लाइट मेट्रो पर सहमति बनी है। यह मेट्रो रशियन टेक्नोलॉजी से रायपुर से दुर्ग-भिलाई के बीच दौड़ लगाएगी। एमओयू होने के बाद महापौर एजाज ढेबर ने इसकी जानकारी दी।

CG light metro: 100 शहरों के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर का भी चयन

CG light metro: रायपुर के महापौर एजाज ढेबर रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। महापौर ने कहा, लगातार 2021, 2022, 2023 के बाद अब 2024 में मास्को में हुए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में ओएमयू साइन किया गया है। समिट में 100 शहरों के बीच रायपुर शहर का चयन किया गया।

तीन बिंदुओं पर दिया गया जोर

बता दें कि महापौर एजाज ढेबर ने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मास्को के चर्चा कर एमओयू पर हस्ताक्षर किया। मास्को रसिया के साथ लाइट मेट्रो की सुविधा को उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी चर्चा की। रशियन टेक्नोलॉजी लाइट मेट्रो की सुविधा से रायपुर और भिलाई के लोगों को सुगम यातायात की व्यवस्था मिलेगी।

सम्मेलन में 15 देश के साथ विभिन्न विषयों को लेकर ओएमयू हुआ। जिसमें भारत से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नाम भी शामिल था। समिट में आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण इन मुख्य तीन बिंदुओं पर भी जोर दिया गया। अब जल्द ही रायपुर का निरीक्षण करने विदेश टीम पहुंचेगी।

Updated on:
03 Dec 2024 04:42 pm
Published on:
22 Aug 2024 06:59 pm