रायपुर

CG Liquor Scam: शराब कारोबारी विजय भाटिया को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, इधर संदेहियों से पूछताछ जारी…

CG Liquor Scam: ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले की पूछताछ करने विजय भाटिया को 4 दिन की रिमांड पर लिया है। इसकी अवधि पूरी होने पर 6 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
less than 1 minute read
Jun 03, 2025
शराब कारोबारी भाटिया को भेजा जेल (फोटो सोर्स- पत्रिका)
शराब कारोबारी भाटिया को भेजा जेल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Liquor Scam: ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले की पूछताछ करने विजय भाटिया को 4 दिन की रिमांड पर लिया है। इसकी अवधि पूरी होने पर 6 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब कारोबारी विजय भाटिया को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के बाद सोमवार को विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में पेश किया गया।

लेकिन उनके अवकाश पर रहने पर एडीजे पल्लवी तिवारी के कोर्ट मे पेश किया गया। ईओडब्ल्यू की ओर से उपसंचालक अभियोजन मिथिलेश वर्मा ने बताया कि विजय भाटिया को दिल्ली एयरपोर्ट से 31 मई को गिरफ्तार किया गया है।

इस घोटाले में मिले इनपुट के आधार पर भिलाई-दुर्ग में 8 ठिकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान तलाशी में मिले दस्तावेजों, डिजीटल डिवाइस के संबंध में पूछताछ करने की जरूरत है। इसके लिए 7 दिन की रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध अदालत से किया। साथ ही बताया कि शराब घोेटाले के सिंडिकेट में विजय भाटिया की संलिप्तता के प्रमाण मिले है। इसके जरिए होेने वाली अवैध वसूली का हिस्सा भी पहुंचता था।

संदेहियों से पूछताछ

शराब कारोबारी विजय भाटिया और उनके करीबी लोगों के ठिकानों में छापेमारी करने के बाद दर्जनभर संदेहियों से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है। 31 मई को छापेमारी के दौरान उनके मैनेजर और एक अन्य को हिरासत में लिया गया था। दोनों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है। बता दें कि हाईकोर्ट से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद से शराब कारोबारी विजय भाटिया दिल्ली फरार हो गया था।

Updated on:
03 Jun 2025 08:02 am
Published on:
03 Jun 2025 08:02 am