लिवर में फैट 10 फीसदी से ज्यादा हो जाए तो यह स्वस्थ नहीं होता। एम्स आंबेडकर व निजी अस्पतालों की पीडियाट्रिक्स विभाग की ओपीडी में रोजाना ऐसे 15 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। फैटी लिवर की शुरुआती लक्षण गर्दन के पीछे काले निशान, कॉलर साइज 17, गर्दन पर काली धारियां व हाथ-पैरों में सूजन से हो सकती है। यह संकेत हैं कि शरीर में फैट जमा हो रहा है।