रायपुर

CG Monsoon 2025: अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 50 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें अपडेट…

CG Monsoon 2025: प्रदेश में मंगलवार से 5 दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा।

2 min read
Jun 03, 2025
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी की जारी (Photo-ANI)

CG Monsoon 2025: प्रदेश में मंगलवार से 5 दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बारिश थमने के बावजूद ज्यादातर इलाकों में तापमान तो बढ़ा है, लेकिन यह सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक कम है।

मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी की गति से हवा चलने व बादल गरजने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में प्रतापपुर में 4, दौरा कोचली व बिहारपुर में एक-एक सेमी पानी गिरा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई और बौछारें पड़ीं। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। सुबह हवा में आर्द्रता की मात्रा 61 व शाम को 48 फीसदी रही। यही कारण है कि हल्की उमस बनी हुई है। बिलासपुर 39.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं जगदलपुर व राजनांदगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।

6 दिनों से दंतेवाड़ा में अटका मानसून, 28 को दिया था दस्तक

पिछले 6 दिनों से दक्षिण-पश्चिम मानसून दंतेवाड़ा से आगे नहीं बढ़ रहा है। दंतेवाड़ा में 28 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। रायपुर मानसून कब पहुंचेगा, इस बारे में मौसम विज्ञानी कुछ कहने से बच रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। पिछले साल 7 जून को सुकमा में मानसून आने के बाद रायपुर आने में 12 दिन लग गए थे। इस बार जब दंतेवाड़ा में मानसून आया तो वहां बारिश ही नहीं हुई थी।

इस पर पूर्व मौसम विज्ञानियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बिना बारिश मानसून की घोषणा पर पहले दिल्ली के मौसम अधिकारियों से वाद-विवाद की स्थिति बन जाती थी। रायपुर के डायरेक्टर की सहमति के बाद ही मानसून की घोषणा की जाती थी। इसमें हवा की दिशा से लेकर बारिश मुख्य पैरामीटर होता था।

Published on:
03 Jun 2025 07:29 am
Also Read
View All

अगली खबर