26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Report: छत्तीसगढ़ में मानसून अटका! इस जिले में कर रहा है आराम, आज कहां होगी बारिश, यहां जानें मौसम का हाल

आज कहां होगी बारिश (फोटो सोर्स- पत्रिका)

आज कहां होगी बारिश (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Weather Report: राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाके शनिवार की सुबह प्री मानसून बारिश से तरबतर हो गए। राजधानी में 24 घंटे में 42.2 मिमी पानी बरस गया। इससे कई इलाकों में पानी भी भर गया। नौतपा सातवें दिन भी नहीं तपा। बाकी दो दिन भी ठंडा ही रहेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि नौतपा के 9 दिन प्री मानसून बारिश होगी। दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून दंतेवाड़ा के आसपास ही अटका हुआ है।

शनिवार को बस्तर संभाग के बीजापुर व भैरमगढ़ इलाकों में ही उल्लेखनीय बारिश हुई। बीजापुर में 50.3 व भैरमगढ़ में 40 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश देवभोग में 105 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा व वाड्रफनगर व बिलाईगढ़ में 60, बम्हनीडीह व छुरा में 50, गरियाबंद, माना में 40 मिमी बारिश हुई। सूरजपुर, सरसींवा व गोबरा नवापारा में 30 मिमी पानी गिरा। 10 से 20 मिमी वर्षा कई स्थानों पर हुई।

अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। इसके बाद अगले दो दिन में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रविवार को कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

यह भी पढ़े: CG Monsoon 2025: 10 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी! गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़े मौसम रिपोर्ट

औंधे मुंह गिर गया पारा, उमस ने बढ़ाई परेशानी

प्री मानसून बारिश के कारण प्रदेशभर में पारा औंधे मुंह गिरा है। राजधानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 11.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। ज्यादातर स्थानों पर ढाई से 11.7 डिग्री तक कम रहा। रात का तापमान भी सामान्य से एक से 5 डिग्री तक कम चल रहा है।