रायपुर

CG Monsoon Update 2024: बड़ी खुशखबरी! इस बार जल्दी आएगा मानसून, नहीं झेलना पड़ेगा गर्मी का प्रकोप

CG Monsoon Update 2024: एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने एवं अंधड़ चलने की संभावना है। राजधानी में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ वज्रपात होने एवं अंधड़ चल सकता है।

2 min read
May 09, 2024

CG Monsoon Update 2024: प्रदेशभर में मंगलवार को हुई बारिश से तपिश कम हुई है। आगामी 48 घंटों के दौरान दक्षिण छतीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के शेष सभी जिलों में आगामी 05 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। गुरुवार को एक दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा होने तथा अंधड़ चलने के आसार हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

CG Monsoon Update 2024: तीन सिस्टम एक साथ सक्रिय

  1. एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है ।
  2. एक द्रोणिका उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित उक्त चक्रवात से उत्तरप्रदेश, झारखंड एवं गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए, दक्षिण असम तक कमी औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
  3. एक द्रोणिका उत्तर-पूर्वी राजस्थान से मध्य महाराष्ट्र व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक, औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

Weather Update Today: ऐसा रहेगा मौसम

CG Monsoon Update 2024: प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने एवं अंधड़ चलने की संभावना है। राजधानी में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ वज्रपात होने एवं अंधड़ चल सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

CG Weather News: वर्षा के मुख्य आंकड़े मिमी में

बास्तानार, दरभा, बस्तर-50, जगदलपुर- 40, कटेकल्याण, दंतेवाड़ा, गीदम, भैरमगढ़, खैरागढ़, पाटन, अंतागढ़-30, राजनांदगांव, तोकापाल, छुईखदान, कुआकोंडा, गुंडरदेही, दुर्ग, गुरुर, लोहांडीगुड़ा - 20 दर्ज की गई।

पारा मीटर

जिला - अधि. - न्यू.

रायपुर - 36.5 - 21.7
बिलासपुर - 37.0 - 24.0
पेण्ड्रारोड - 37.0 - 20.6
अंबिकापुर - 36.0 - 20.0
जगदलपुर - 34.2 - 21.8
दुर्ग - 35.2 - 20.6
राजनांदगांव - 37.5 - 20.5
( तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Updated on:
30 May 2024 10:45 am
Published on:
09 May 2024 12:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर