रायपुर

CG Monsoon Update: अगले 24 घंटो में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, IMD का अपडेट जारी

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। IMD का अनुमान है कि अब अगले 24 घंटों में जोरदार वर्षा हो सकती है। वहीं अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2024, 3:49 PM IST
CG Monsoon Update

CG Monsoon Update: देशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि कुछ दिनों से बारिश थम गई है। लेकिन कई जिलों में अभी भी रूक रूककर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम (Monsoon Update)ने एक बार फिर करवट ली है।

CG Monsoon Update: अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की आसार है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा (CG Monsoon Update )होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सामान्य रहा लेकिन अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के तीन स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई सर्वाधिक वर्षा सक्ति जिले के डबरा में 9 सेंटीमीटर दर्ज की गई है।

इन जिलों की अब तक औसत वर्षा दर्ज

मौसम विभाग (CG Monsoon Update) के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। इसके अलावा सूरजपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 33.7 डिग्री, सरगुजा का 31.4 डिग्री, कोरबा का 30.1 डिग्री, मुंगेली का 28.7 डिग्री, बिलासपुर का 30.6 डिग्री, जांजगीर चाम्पा का 31.8 डिग्री दर्ज की गई।

दुर्ग का 30.2 डिग्री, राजधानी रायपुर का 29.3डिग्री, महासमुंद का 31.02 डिग्री, राजनांदगांव का 30.3 डिग्री, बालोद का 33.1 डिग्री, कांकेर का 31.3 डिग्री, नारायणपुर का 30.2 डिग्री, बस्तर का 32.4 डिग्री, दंतेवाड़ा का 33.1 डिग्री और बीजापुर का 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन शहरों में बनी हुई है चक्रवात की स्थिति

CG Monsoon Update: मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी ने बताया कि समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, दिल्ली, कानपुर, चुर्क, पुरुलिया, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग तक स्थित है।

इसके अलावा एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Updated on:
16 Aug 2024, 3:49 PM IST
Published on: