Swine Flu in CG: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। डायरिया, डेंगू, मलेरिया के बाद स्वाइन फ्लू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि हाल ही में कोरबा जिले से स्वाइन फ्लू ( Swine Flu) के 2 मरीज मिले हैं और डेंगू के 24 मरीजों की पहचान की गई है।