रायपुर

CG में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: देश-विदेश के कलाकार बांधेंगे समां

Raipur Ramayana Festival: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। पहले दिन शंमुख प्रिया, शरद शर्मा, दूसरे दिन बाबा हंसराज, लखबीर सिंह लक्खा, तीसरे दिन कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर देंगे प्रस्तुति।
2 min read
May 30, 2023
National Ramayana Festival in CG: Artists from India and abroad will perform
FILE PHOTO

CG National Ramayana Festival: रायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। पहले दिन इंडियन आइडल की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शंमुख प्रिया, शरद शर्मा समां बांधेंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा लखबीर सिंह लक्खा भजनों में झुमाएंगे। तीसरे दिन राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास एवं प्रसिद्ध भजन गायक मैथिली ठाकुर प्रस्तुति देंगी। महोत्सव में हर दिन हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा।

रामायण महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों की धूम रहेगी।इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा। समारोह दोपहर तीन बजे सामूहिक हनुमान चालीसा की प्रस्तुति से शुरू होगा। इसके साथ ही आमंत्रित विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों का मार्च पास्ट होगा और कंबोडिया का दल प्रस्तुति देगा।

उत्तराखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित अंतरराज्यीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद शंमुख प्रिया तथा शरद शर्मा भजनों से ओतप्रोत करेंगे।

दूसरे दिन इन क्षेत्रों की मंडली देगी प्रस्तुति

दूसरे दिन अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेगी। इसके बाद बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन समापन समारोह

तीसरे दिन समारोह दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इसमें केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेगी। कंबोडिया के दल की प्रस्तुति होगी। केलो महाआरती तथा दीपदान का कार्यक्रम होगा। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ के साथ समापन समारोह आयोजित होगा।

रामायण संपूर्ण
रामायण संस्कृत में
ramayan video
Raipur today news hindi live
raipur news today
chhattisgarh news

Published on:
30 May 2023 02:01 pm