रायपुर

CG Naxal Funding: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सल फंडिंग में 5 लोग गिरफ्तार, 1 करोड़ वसूली का था टारगेट…

CG Naxal Funding: छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सल फंडिंग से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। 1 करोड़ रुपए से ज्यादा लेवी वसूल कर नक्सलियों को पहुंचाई जा रही थी। वसूली के मनी ट्रेल का खुलासा भी किया गया है।
2 min read
Aug 11, 2024
CG Naxal Funding

CG Naxal Funding: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। ठेकेदारों को धमकी देकर नक्सलियों के लिए अवैध उगाही करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पूर्व में पकड़े गए नक्सल सहयोगी सूरजू राम टेकाम के साथी हैं। इनके पास वसूली के मनी ट्रेल (CG Naxal Funding)का खुलासा भी किया गया है। इन्होंने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा लेवी वसूल कर नक्सलियों को पहुंचाई थी। इन्हीं पैसों से आरोपी सूरजू टेकाम के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराया गया और नक्सलियों को सामान सप्लाई किया जाता था।

मामले का प्रेसवार्ता में खुलासा करते राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक झा और मोहला-मानपुर एसपी वायपी सिंह ने बताया कि भैरमगढ़ क्षेत्र के निवासी सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती ने ठेकेदार से नक्सलियों के लिए लेवी वसूली ऑनलाइन की और बैंक से निकालकर पैसे नक्सलियों तक पहुंचाए।

CG Naxal Funding: इन आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने नक्सलियों के लिए अवैध उगाही करने वाले आरोपी सोनाराम फरसा निवासी पंचायत बिरियाभूमि आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर, विजय जुर्री निवासी मरकापाल ग्राम पंचायत बांगोली थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, रामलाल करमा निवासी ग्राम बांगोली थाना बांगापाल जिला बीजापुर, राजेंद्र कड़ती निवासी ग्राम डेगमेटा फुलगट्टा थाना मिरतुर जिला बीजापुर और विवेक सिंह निवासी ग्राम मानपुर जिला मोहला को गिरफ्तार किया है।

दिवंगतों से प्रश्न करना ही भाजपा का चरित्र: भूपेश

सांसद संतोष पाण्डेय के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कोई भी व्यक्ति स्वर्गवासी हो जाए तो उससे सवाल कैसे कर सकते हैं। भाजपा का चरित्र है कि वो हमेशा दिवंगत से सवाल करती है। वो गांधी से, नेहरू से, इंदिरा से सवाल करते हैं। आज मेरे पिताजी से सवाल कर रहे हैं। यह मूर्खता की हद हो गई। मेरे पिता की लाइन अलग थी, मेरी लाइन अलग थी।

यह रिश्ता क्या कहलाता है: सांसद पाण्डेय

मोहला-मानपुर में नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिवंगत पिता नंदकुमार बघेल पर निशाना साधा है। सांसद पाण्डेय का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक एक विवेक सिंह के दिवंगत नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। इससे स्पष्ट है कि दिवंगत नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे। वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है।

यात्रा व अन्य खर्चों के लिए करते थे ऑनलाइन ट्रांसफर

CG Naxal Funding: इन सहयोगियों के द्वारा नक्सलियों के आदेश पर शहरी नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए नक्सल संगठन के शहरी सदस्यों के यात्रा और अन्य खर्चों के लिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर (CG Naxal Funding) करते थे। इसके तहत सूरजू राम टेकाम के यात्रा के लिए लेवी के पैसों का उपयोग किया गया। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आगे और भी संलिप्तता की जानकारी के लिए फायनेंशियल ट्रेल, इलेक्ट्रानिक और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Updated on:
11 Aug 2024 10:30 am
Published on:
11 Aug 2024 10:30 am