रायपुर

CG News: 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 33 राज्यों के 800 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

CG News: रायपुर में शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, अंडमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

less than 1 minute read
Dec 29, 2024

CG News: 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण उद्घाटन समारोह सादगीपूर्वक आयोजित किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों के वनवासी कल्याण आश्रम के 33 राज्यों के 800 से ज्यादा जनजातीय बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आए हैं।

CG News: पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी खेल मैदान हो रहा फुटबॉल मैच

नेपाल टीम के खिलाड़ी भी इस स्पर्धा में हिस्सा लेने आए हुए हैं। फुटबॉल के मैच कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर हो रही है। वहीं, तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं खेल संचालनालय के पास स्थित राज्य तीरंदाजी एकेडमी के आयोजित की जा रही है।

स्पर्धा के पहले दिन फुटबॉल के मुकाबले खेले गए, जिसमें ओडिशा ने आंध्रप्रदेश को 4-0 से हरा दिया। ओडिशा की ओर से बादल ने दो और चंदना व भुजू ने एक-एक गोल किया। आंध्रप्रदेश की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

1991 में वनवासी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत

CG News: 1952 में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना के 33वर्ष बाद पूना में स्व. अशोक साठे के प्रयास से खेल प्रकल्प की शुरुआत हुई थी। उन्होंने बताया कि मुंबई में 20 नवयुवकों के साथ 7 से 9 अगस्त 1987 में खेल केन्द्र शुरू हुआ। फिर 1991 में मुंबई में ही पहली वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय धावक मिल्खा सिंह भी शामिल हुए थे।

Published on:
29 Dec 2024 08:03 am
Also Read
View All

अगली खबर