रायपुर

CG News : 4 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, दिनेश कुमार पटेल को मिली अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी

राज्य सरकार प्रशासनिक कसावट लाने के लिए लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रही है। सरकार की कोशिश है सरकारी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन के साथ-साथ लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
less than 1 minute read
Dec 31, 2022
CG News : 4 IFS  अधिकारियों की नई पोस्टिंग, दिनेश कुमार पटेल को मिली अचानकमार  अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी
ATR Bilaspur File Photo

रायपुर. राज्य सरकार ने शुक्रवार की देर शाम को भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में उप वन संरक्षक मनीष कश्यप को वन मुख्यालय अरण्य भवन से उप वन संरक्षक राज्य विकास निगम (राज्य प्रतिनियुक्ति), उप वन संरक्षक नायर विष्णुराज नरेन्द्रन उप सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से उप संचालक अचानक मार्ग अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर और उप संचालक अचानक मार्ग टाइगर रिजर्व, लोरमी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार (प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए), उप वन संरक्षक सौरभ सिंह को वन मंडल अधिकारी जांजगीर-चांपा वन मंडल से उप सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए) व उप संचालक दिनेश कुमार पटेल को वन मंडल अधिकारी जांजगीर-चांपा वन मंडल से संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, (ATR Bilaspur) बिलासपुर जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर अपनी नई पदस्थापना पर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करें। इसके साथ ही उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी अवगत कराया गया गया है।

Published on:
31 Dec 2022 02:57 pm