रायपुर

CG News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आज से रायपुर-बिलासपुर रूट की 6 ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

CG News: लखौली और संबलपुर सेक्शन में करीब दो महीने तक पुल का निर्माण चलेगा, जिसके चलते आज से संबलपुर रेलवे में ब्लॉक है। वहीं रायपुर और बिलासपुर रूट की 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

2 min read
Apr 01, 2025

CG News: शादी-विवाह के सीजन में लोग सबसे अधिक आवाजाही करते हैं, ऐसे में ट्रेन कैंसिलेशन से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे मंगलवार से टिटलागढ़-लखोली और टिटलागढ़-सबलपुर सेक्शन में ब्लॉक लेने जा रहा है। एक महीने के इस ब्लॉक में पुल पुनर्निर्माण कार्य चलेगा। इससे 1 अप्रैल से मई के बीच रायपुर और बिलासपुर रूट की छह ट्रेनें कई तारीखों में कैंसिल की जा रही हैं।

CG News: अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनें कैंसिल

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के सबलपुर रेलमंडल के टिटलागढ़-लखोली और टिटलागढ़-सबलपुर सेक्शन में पुल पुनर्निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक कम पॉवर ब्लॉक लेकर कार्य कराएगा। गर्मी के पीक सीजन के करीब दो महीने के दौरान अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनें कैंसिल होंगी। ऐसे में लोगों को बसों में ज्यादा किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

CG News: यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

01, 04, 08, 11 एवं 15 अप्रैल को टिटलागढ़ से चलने वाली 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर नहीं चलेगी।

01, 04, 08, 11 एवं 15 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर नहीं चलेगी।

02, 06, 10, 13, 19, 23 एवं 27 अप्रैल को, 03, 06, 11, 18, 20 एवं 25 मई को विशाखापट्टनम से चलने वाली 58528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर नहीं चलेगी ।

03, 07, 11, 14, 20, 24 एवं 28 अप्रैल को, 04, 07, 12, 19, 21 एवं 26 मई को रायपुर से चलने वाली 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर नहीं चलेगी।

02, 06, 10, 13, 19, 23 एवं 27 अप्रैल को, 03, 06, 11, 18, 20 एवं 25 मई को रायपुर से चलने वाली 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर नहीं चलेगी।

03, 07, 11, 14, 20, 24 एवं 28 अप्रैल को, 04, 07, 12, 19, 21 एवं 26 मई को जूनागढ़ रोड से चलने वाली 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर नहीं चलेगी।

Published on:
01 Apr 2025 10:47 am
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: निवेदिता चटर्जी के इस्तीफे पर पुरंदर मिश्रा का तंज, दीपक बैज की औकात पर उठाए सवाल

फैक्ट्री में लगी आग का VIDEO आया सामने, ऑयल-केमिकल से भड़की लपटें, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

जमानत के बाद ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा, बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं?

बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

अगली खबर