रायपुर

CG News: महिलाओं, थर्ड जेंडर और पुजारियों को भाजपा दिलाएगी सदस्यता, 26 से 28 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में भाजपा ने सदस्यता अभियान में 50 लाख का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा है। वहीं दिल्ली की बैठकों में भी छत्तीसगढ़ की तारीफ हुई।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2024, 11:53 AM IST
BJP Membership Campaign

CG News: भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों और अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।

CG News: यह दीपावली सदस्यता वाली दीपावली

किरण देव ने शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। देव ने कहा, भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें कमल से। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दीपावली सदस्यता वाली दीपावली है।

भाजपा सदस्यता अभियान का इतिहास

भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति और ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देते हुए देव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने भाजपा सदस्यता अभियान का यह इतिहास रचा है।

सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा, सदस्यता अभियान के तहत कई प्रकार के घटनाक्रम भी हुए, जिसमें दिल्ली की बैठकों में भी छत्तीसगढ़ की तारीफ हुई।

भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना स्नेह का बड़ा प्रमाण

CG News: हमारे कार्यकर्ता राधे लाल नाग के सदस्यता अभियान के कार्य के लिए बाढ़ में फंस जाना कांग्रेस से आए हुए कार्यकर्ता का अपने रेफरल कोड से 13 हजार से ज्यादा सदस्य बना लेना और केवल 46 दिनों में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना यह जनता के भाजपा के प्रति विशेष स्नेह का बड़ा प्रमाण है। पत्रकारवार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल थे।

Updated on:
26 Oct 2024, 11:53 AM IST
Published on: