रायपुर

भाजपा ने अपने मंडलों की बढ़ाई संख्या, 33 जिलों में BJP की नई यूनिट्स होंगी एक्टिव, जानिए किस संभाग में कितने मंडल?

Raipur News: 33 जिलों में इन नए मंडलों के बन जाने से कार्यकर्ताओं को मंडल में प्रमुख पद भी मिलेंगे। पार्टी का मानना है कि, इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन के काम को मजबूती मिलेगी।

2 min read
Dec 15, 2024

CG News: प्रदेश भाजपा की मंडल इकाइयों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में भाजपा के मंडलों की संख्या 405 से बढ़कर 476 हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि भाजपा संगठन-तंत्र को विस्तार देकर उसे और मजबूत बनाने प्रदेशभर में मंडल इकाइयों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे पार्टी के संगठन तंत्र का विकेंद्रीकरण हो और पार्टी अधिक-से-अधिक लोगों से जुड़ सके और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों का लाभ लोगों को दिलाने के लिए मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक सक्रियता से कार्य कर सकेंगे।

रायपुर संभाग में बढ़कर अब 98 मंडल हो गए है। रायपुर संभाग में 18 नए मंडल बनाए गए हैं। रायपुर शहर में मां बंजारी, मोवा, टाटीबंध एवं भाठागांव को नया मंडल बनाया गया है।

इन संभागों में बढ़ाए गए मंडलों की संख्या

सरगुजा संभाग

सूरजपुर जिले में गोविंदपुर, बलरामपुर में वाड्रफनगर पूर्वी एवं महावीर गंज दो नए मंडल, सरगुजा जिले में परसा, अंबिकापुर शहर दक्षिण (समलाया), उदयपुर उत्तर, राजापुर को नया मंडल बनाया गया है। इस तरह सरगुजा संभाग में 7 नए मंडल बनाए गए हैं। अब मंडलों की संख्या 80 हो गए हैं।

बिलासपुर संभाग

रायगढ़ जिले किरोड़ीमल नगर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में पवनी, कोरबा जिले में फरसवानी, सर्वमंगला जवाती, पोड़ी ताफ़ा, सिरमिना, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मरवाही मध्य, बिलासपुर में काथाकोनी, बेलतरा पूर्व, देवरी खुर्द, बरतोरी, मुंगेली जिले में डिंडौरी, तौदा, सक्ती जिले में सिवनी, जांजगीर-चांपा में कोडाभाट को नया मंडल बनाया गया है। बिलासपुर संभाग में 16 नए मंडल बनाए गए हैं। अब 135 मंडल हो गए।

रायपुर संभाग

रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले में ताहोद, कटगी, रोहांसी, नयापारा-हथबंद एवं कोतिहा, रायपुर ग्रामीण जिले में बोहरही धाम, बंगोली एवं अटल नगर, महासमुंद में छुहीपाली एवं सिरपुर पटेवा, रायपुर शहर में मां बंजारी, मोवा, टाटीबंध एवं भाठागांव, गरियाबंद जिले में कोपरा, खड़मा एवं मतेवांचल को नया मंडल बनाया गया है। रायपुर संभाग में बढ़कर अब 98 मंडल हो गए है। रायपुर संभाग में 18 नए मंडल बनाए गए हैं।

दुर्ग संभाग

दुर्ग संभाग के बालोद जिले में करहीभदर, मिरीटोला पुरूर, सनौद, रेगाडबरी, कुसुमकसा, सुरेगांव, सिकोला और ओटेबंध, दुर्ग जिले में दरबार मोखली, अंडा, मरोदा पुरैना, मध्य मंडल (दीनदयाल उपाध्याय), बेमेतरा जिले में दाससमुंद, भिलाई जिले में भिलाई-3, मुरमुंदा एवं कोहका, खैरागढ़ जिले में मां नर्मदा एवं ठेलकाडीह, राजनांदगांव में तिलई, राजनांदगांव ग्रामीण (सोमनी) पश्चिम, मुसरा-मुरमुंदा, अर्जुनी, तुमड़ी बोड़ एवं गैंदाटोला, मोहला-मानपुर जिले में गोटाटोला एवं औंधी को नया मंडल बनाया गया है। दुर्ग संभाग में अब बढ़कर 102 मंडल हो गए हैं।

बस्तर संभाग

बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले में धनोरा एवं बड़ेराजपुर, बस्तर जिले में सरगीपाल, जगदलपुर पश्चिम को नया मंडल बनाया गया है। बस्तर संभाग में कुल 4 नए मंडल बनाए गए हैं। इसके साथ ही धमतरी और बेमेतरा में एक-एक मंडल बढ़ाए गए हैं।

Updated on:
15 Dec 2024 11:45 am
Published on:
15 Dec 2024 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर