रायपुर

CG News: नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अफसरों का बदला प्रभार,जोन कमिश्नर भी इधर से उधर

Raipur News: नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। आयुक्त ने प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2025, 10:06 AM IST
CG News: नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अफसरों का बदला प्रभार,जोन कमिश्नर भी इधर से उधर

CG News: नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। उन्होंने अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर आयुक्त उमाशंकर अग्रवाल को अपर आयुक्त वित्त विभाग के साथ अपर आयुक्त राजस्व विभाग का समस्त प्रभार सौंपते हुए उन्हें अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

इसी प्रकार अपर आयुक्त राजेंद्र गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग के साथ अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का समस्त प्रभार सौंपते हुए अपर आयुक्त राजस्व के प्रभार से मुक्त कर दिया है। वहीं अपर आयुक्त पंकज शर्मा को विधि के साथ अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग का समस्त प्रभार सौपते हुए अपर आयुक्त समान्य प्रशासन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया है। आयुक्त ने प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।

इसके साथ ही आयुक्त ने जोन 1 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव जोन जोन कमिश्नर जोन 6, जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को जोन कमिश्नर 10, जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल को जोन 3 जोन कमिश्नर, जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा को जोन 7 जोन कमिश्नर, निगम मुयालय उपायुक्त प्रीति सिंह को जोन 1 जोन कमिश्नर, निगम मुयालय उपायुक्त जसदेव बाबरा को जोन 8 जोन कमिश्नर का प्रभार सौंपते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार को निगम मुयालय उपायुक्त एवं जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू को निगम मुयालय उपायुक्त का प्रशासनिक कार्यदायित्व सौंपा है।

Updated on:
12 Apr 2025, 10:06 AM IST
Published on: