रायपुर

CG News: रायपुर में विदेशी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में खाना खाने के बाद थमी सांसें

CG News: रायपुर में पढ़ाई करने आए अफ्रीकी देश के 22 वर्षीय विदेशी छात्र की अचानक मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
less than 1 minute read
Sep 23, 2025
हॉस्टल में खाना खाने के बाद सांस थमी (Photo source- Patrika)
हॉस्टल में खाना खाने के बाद सांस थमी (Photo source- Patrika)

CG News: विदेश से राजधानी में पढ़ाई करने आए विदेशी छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक अफ्रीकन देश का नैजुल (22) रायपुर की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने भारत आया था। वह फ्लाइट से 19 सितंबर को मुंबई से रायपुर पहुंचा।

निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ठहरा। बताया जाता है कि इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे फिर आंबेडकर ले जाया गया। तबीयत में सुधार होने पर उसे वापस यूनिवर्सिटी के हॉस्टल भेज दिया गया।

CG News: सोमवार को खाना खाते समय अचानक वह बेसुध हो गया। आनन-फानन में उसे आंबेडकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। छात्र की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Updated on:
23 Sept 2025 08:49 am
Published on:
23 Sept 2025 08:42 am