24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंतैल हाथी का आतंक! जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रहे ग्रामीण को कुचला… हुई दर्दनाक मौत

CG Elephant Terror: कोरबा जिले में पसान में दंतैल हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक जलाऊ लकड़ी लेने के लिए जंगल की तरफ गया था।
2 min read
Google source verification
तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत (photo-patrika)

तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत (photo-patrika)

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पसान में दंतैल हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक जलाऊ लकड़ी लेने के लिए जंगल की तरफ गया था। घर लौटते समय हाथी ने उसे कुचलकर मार दिया। वन परिक्षेत्र पसान में रविवार की सुबह यह घटना हुई। पसान थाना क्षेत्र के गोरिला मुहल्ला निवासी धनसिंह गोंड़ (45) घर के लिए जलाऊ लकड़ी लेने के लिए ग्राम तनेरा के पास के जंगल मे गया था।

CG Elephant Terror: वन परिक्षेत्र पसान में हुई घटना

सुबह वह जलाऊ लकड़ी लेकर अपने घर तरफ जा रहा था इसी दौरान उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी से बचने के लिए उसने भागने की कोशिश की। लेकिन हाथी ने उसे अपने सूंड उसे पकड कर पटक दिया और कुचलकर मार डाला। पता जा रहा है की घटना के दौरान धन सिंह अकेले था।

ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने के बाद पसान थाना और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। हाथी के हमले से मौत को लेकर पसान क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत है। पसान वन परिक्षेत्र के पनगांव में लगभग 54 हाथी विचरण कर रहे हैं। वन विभाग हाथियों पर नजर रखे हुए हैं।

ग्रामीण को दंतैल हाथी ने कुचला

हाथियों के विचरण को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है कि ग्रामीण हाथी विचरण वाले क्षेत्र में ना जाएं। इधर एक दिन पहले हाथी के एक शावक की डुबान क्षेत्र में नदी पार करने के दौरान बाह जाने से मौत हो गई थी। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई, पसान, मोरगा, एतमानगर क्षेत्रों में हाथियों का अलग-अलग झुंड विचरण कर रहा है।

हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथी ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर आए दिन फसलों को रौंद रहे हैं। इससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति हो रही है। साथ ही जान-माल के नुकसान की भी चिंता सता रही है।