रायपुर

CG News: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती, दस्तावेज सत्यापन आज

CG News: प्रयोगशाला परिचारक की सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 6 फरवरी को अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं सत्यापन प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
less than 1 minute read
Feb 06, 2026
PAT-PVPT Exam 2026
छत्तीसगढ़ व्यापम भवन (photo Patrika)

CG News: उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण के बाद तृतीय एवं अंतिम अवसर के रूप में 254 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया है। इस संबंध में कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा अंतिम सूचना जारी की गई है।

प्रयोगशाला परिचारक की सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 6 फरवरी को अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं सत्यापन प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा, विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Updated on:
06 Feb 2026 12:17 am
Published on:
06 Feb 2026 12:17 am