रायपुर

CG News: कर्मचारी से वकील ने की बदसलूकी, मंत्री पर रिश्वत का आरोप, तहसीलदार को दी गाली

CG News: मंत्री पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026

CG News: राजधानी के तहसील में एक वकील और उनके साथियों ने जमकर हंगामा किया। अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एक कर्मचारी से गाली-गलौज और बदसलूकी। इस दौरान तहसीलदार को भी गाली दी गई। मंत्री पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

वायरल वीडियो के मुताबिक तहसीलदार के आर्डर की कॉपी लेने कुछ वकील तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आर्डर की कॉपी नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीनियर वकील ने तहसीलदार के मातहत कर्मचारी से बदसलूकी शुरू कर दी। पैसा लेकर काम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें चिल्लाते रहे। उनका चेहरा दबाने की कोशिश की गई। इस बीच वकील ने मंत्री टंकराम वर्मा पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगाया और तहसीलदार को गाली दी।

कर्मचारी की जाति पूछते रहे वकील

काम करने वाले कर्मचारी को घेरकर वकील उनसे बार-बार उनकी जाति पूछते रहे। उन पर पैसे लेने का आरोप लगाते रहे। उन्हें मारने की भी धमकी देते रहे। पूरी घटना के दौरान कक्ष में केवल तीन कर्मचारी थे। पूरी घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद से तरह-तरह के कमेंट आने लगे हैं। दूसरी ओर घटना को लेकर पीडि़त कर्मचारी ने अब तक थाने में शिकायत नहीं की है। न ही विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह का एक्शन लिया है। हालांकि कर्मचारियों में घटना को लेकर काफी नाराजगी है।

Published on:
26 Feb 2026 11:24 pm
Also Read
View All