रायपुर

CG News: पिछली सरकार में मेडिकल के नाम पर जमीन का हुआ बंदरबाट, शहर में फिर हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई

CG News: पिछली सरकार में धन्वंतरि मेडिकल के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों को जमीन बांट दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2024, 2:06 PM IST
CG News

CG News: भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सच्चिदानंद उपासने ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर धनवंतरी दुकानों को कांग्रेस सरकार में आवंटित जमीनों की जांच की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने प्रारंभ की गई है। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने चलने नहीं दिया।

CG News: धनवंतरी मेडिकल के नाम पर जमीन का बंदरबाट

उसके स्थान पर अपनी वाहवाही लुटाने के लिए धनवंतरी के नाम से जन औषधि केन्द्र खोल दिया। अपने समर्थकों को देने के लिए शासकीय जमीनों की मुफ्त बंदरबाट कर जन औषधि केंद्र खोल दिया गया। उन्होंने मांग की है कि धनवंतरी की दुकानों के आवंटन की जांच की जाए और प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों की नियमित आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि छत्तीसगढ़ के सभी शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों को खोलकर बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाए। सीएम सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री दिए हैं।

Updated on:
19 May 2024, 2:06 PM IST
Published on: