रायपुर

CG News: केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार का बड़ा ऐलान, रायपुर में बनेगा दिव्यांग पार्क, मिलेगी ये सुविधाएं…

CG News: रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में दिव्य कला मेले का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर 5 एकड़ में दिव्यांग पार्क बनाने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2024, 6:08 PM IST
CG News: congress politics news hindinews

CG News: राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में दिव्य कला मेले का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर 5 एकड़ में दिव्यांग पार्क बनाने की घोषणा की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्य कल मेला का आयोजन किया है।

CG News: 7 दिनों तक चलेगा दिव्यांग कला मेला

सीएम ने कहा, दिव्यांगजनों को पहले विकलांग कहते थे वह अच्छा नहीं लगता था। प्रधानमंत्री ने दिव्यांग लोगों का सम्मान बढ़ाया, अब दिव्यांग कहने से अच्छा लगता है। मेले में लगे स्टाल का भ्रमण किए हैं। दिव्यांग कला मेला 7 दिनों तक चलने वाला है। जनता से आग्रह है कि वह मेला आएं और दिव्यांगों का उत्साह बढ़ाएं। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने लोन व्यवस्था होती है। समाज कल्याण विभाग की ओर से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

CG News: 16 दिव्यांग कला मेले का हुआ आयोजन

केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, दिव्यांगों को पहले तरह तरह के नाम से बुलाया जाता था। दिव्यांगों के आरक्षण को 4 प्रतिशत किया गया। सुगम्य भारत अभियान प्रारंभ किया गया। बृजमोहन अग्रवाल हमारे साथ बोर्ड में शामिल थे। 16 दिव्यांग कला मेला का आयोजन अलग-अलग शहरों में हुआ है। दिव्य कला शक्ति का आयोजन राष्ट्रपति भवन से प्रारंभ किया गया था।

दिव्य कला शक्ति का देशभर में 12 कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा, दिव्यांगों को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि दिव्यांग उद्यमियों को अपने उत्पाद की बिक्री के लिए एक प्लेटफॉर्म मिले। बृजमोहन अग्रवाल की मांग को स्वीकृति देते हुए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा, छत्तीसगढ़ में 5 एकड़ जमीन में दिव्यांजनों के लिए दिव्यांग पार्क बनाया जाएगा।

Updated on:
17 Aug 2024, 6:08 PM IST
Published on: