रायपुर

CG Nikay Chunav Results 2025: 10 नगर निगमों में BJP की भारी बढ़त, यहां देखें कौन-कहां कितने वोट से आगे…

CG Nikay Chunav Results 2025: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आने लगे हैं। रूझान में 10 नगर निगम में भाजपा की बढ़त देखी जा रही है। वहीं पालिका और पंचायतों की वोटों की गिनती जारी है।

2 min read
Feb 15, 2025

CG Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आज सबके सामने होगा। प्रदेश के सभी 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतगणना की शुरुआत हो चुकी है। वहीं निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रत्याशी अपने जीता का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है। दरअसल 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे।

CG Nikay Chunav Results 2025: जानिए किसे-कहां से मिली जीत

रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे

दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे

राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
भाजपा प्रत्याशी 7 हजार मतों से आगे

रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा 25 हजार वोट से आगे

बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
भाजपा 8 हजार वोट से आगे

कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे

अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
भाजपा 6000 वोट से आगे

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 2 हजार वोट से आगे

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 3600 वोट से आगे

Also Read
View All

अगली खबर