रायपुर

ओपन स्कूल परीक्षा की बदली तारीखें… अब इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम्स, फटाफट देखिए नहीं तो..

Raipur News: रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की वजह से ओपन स्कूल ने तीसरी मुख्य परीक्षा की तारीख बदल दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 12:06 PM IST
CG Open School Exam 2024

CG Open School Exam 2024: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकंडरी) की तृतीय मुख्य/अवसर परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार अब परीक्षा 14 नवंबर से शुरू होगी।

इससे पहले जारी किए गए टाइम टेबल में परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होनी थी। लेकिन, रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होने के कारण परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा 14 नवंबर से शुरू होगी और 29 नवंबर तक चलेगी। 12वीं की परीक्षा 14 से 29 नवंबर तक चलेगी। वहीं, 10वीं की भी परीक्षा 14 नवंबर को शुरू होगी और 29 नवंबर को अंतिम पेपर होगा।

विद्यार्थी परीक्षा के संशोधित टाइम टेबल के संबंध अपने समीप स्थित अध्ययनशाला में जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं ओपन स्कूल की बेवसाइट ( www. sos. cg. nic. in) में भी जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

अध्ययन केंद्र से मिलेगी प्रायोगिक जानकारी

10वीं और 12वीं की सभी मुख्य परीक्षाएं सुबह की पारी 8.30 बजे से शुरू होंगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में अध्ययन केंद्रों से जानकारी मिलेगी। 12वीं सैद्धांतिक परीक्षा के दिन हाईस्कूल प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल सैद्धांतिक परीक्षा के दिन हायर सेकंडरी प्रायोगिक परीक्षा ली जा सकती है। विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी अपने परीक्षा केंद्र से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

27971 विद्यार्थी बैठेंगे परीक्षा में

ओपन स्कूल की तृतीय मुख्य परीक्षा के लिए कुल 27971 विद्यार्थियों ने फार्म भरे हैं। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए 16158 फार्म मिले हैं। वहीं, 12वीं की परीक्षा के लिए 11813 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। ओपन स्कूल की परीक्षा में सामान्य क्रेडिट, आरटीडी और अवसर के परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। तृतीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक आवेदन मंगाए गए थे।

Updated on:
29 Oct 2024, 12:06 PM IST
Published on: