रायपुर

कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी! दो कार्यकारी अध्यक्ष की चर्चा, बदलेंगे जिला अध्यक्ष

CG Political: कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारियां तेज हो गई। चर्चा है कि प्रदेश में दो कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। दूसरी ओर जिलाध्यक्षों की बदलने को लेकर भी होमवर्क किया जा रहा है..

2 min read
Aug 12, 2025
MP Congress MLAs to be sequestered ahead of Rajya Sabha elections
MP Congress MLAs to be sequestered ahead of Rajya Sabha elections

CG Political News: कांग्रेस में संगठन विस्तार की कवायद तेज हो गई है। फिलहाल मंडल स्तर पर कमेटियों के गठन के लिए होमवर्क किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी शुरू हो जाएगा। अंत में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। ( CG News ) इन सबके बीच एक बार फिर दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा पार्टी के अंदर तेज हो गई है। कांग्रेस ने यह प्रयोग पहले भी किया था। माना जा रहा है कि आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर इस प्रयोग को दोबारा लागू किया जा सकता है।

CG Political: जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को रखा जाएगा विशेष ध्यान

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्यकारी अध्यक्ष के लिए जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आदिवासी है। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग और सरगुजा संभाग से किसी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सरगुजा संभाग से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। बताया जाता है कि युवाओं को साधने के लिए संगठन एक युवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है। इसके अलावा महिला को भी जिमेदारी दी जा सकती है। फिलहाल कांग्रेस का महिला मोर्चा उतना सक्रिय नजर नहीं आता है।

8 से 10 जिलाध्यक्षों का बदलना तय

कांग्रेस के जानकारों का कहना है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बैज को अपनी टीम बनाने का पूरा मौका नहीं मिला है। चूंकि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम हो रहा हैं, इसलिए बैज नए लोगों को ज्यादा भरोसा दिखा सकते हैं। इस वजह से 8 से 10 जिलाध्यक्ष का बदलना तय माना जा रहा है। हालांकि बैज क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल बैठकर यह काम करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों दो जिले में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए दो नेताओं को जिमेदारी भी दी गई थीं।

Published on:
12 Aug 2025 01:55 pm