रायपुर

CG Politics: चुनाव के बाद निगम-मंडलों और भाजपा संगठन में होगा बड़ा फेरबदल, इन खाली राजनीतिक पदों पर की जाएगी नियुक्ति

CG Politics: निगम मंडलों में नियुक्ति के बाद संगठन और जिलों की कार्यकारिणी सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों में भी बदलाव हो सकता है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2025

CG Politics: नगरीय निकाय चुनाव के बाद निगम मंडलों और आयोगों में खाली राजनीतिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल दावेदार निकाय चुनाव के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद अपनी-अपनी दावेदारी संगठन और मंत्रियों के पास करेंगे।

CG Politics: चुनाव के बाद होगा भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल

बता दें कि निकाय चुनाव में जिन पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला था, वे प्रमुखता से दावेदारी ठोकेंगे। संगठन भी इन्हीं लोगों के नामों पर ज्यादा विचार करेगा। क्योंकि निकाय चुनाव के पहले भाजपा संगठन ने निकाय चुनाव का जिम्मा भी सौंपा था। अब निकाय चुनाव का रिजल्ट भी निगम मंडलों में नियुक्तियों का आधार संगठन बना सकता है।

निगम मंडल में नियुक्ति के बाद संगठन में फेरबदल: निगम मंडलों में नियुक्ति के बाद संगठन और जिलों की कार्यकारिणी सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों में भी बदलाव हो सकता है। क्योंकि निगम चुनाव के पहले भाजपा ने सिर्फ जिला, मंडल और बूथ अध्यक्षों का ही चुनाव किया था।

प्रमुख दावेदारों को मिली सकती है बड़ी जिम्मेदारी

CG Politics: बाकी पदाधिकारियों की नियुक्ति निकाय चुनाव के बाद करने का निर्णय लिया था। इसलिए निकाय चुनाव के बाद ही प्रदेश, जिला, मंडल, बूथ और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों में नई कार्यकारिणी की टीम गठित की जाएगी। बताया जाता है कि निकाय चुनाव में टिकट के ऐसे दावेदार जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, ऐसे प्रमुख दावेदारों को जिलों, मंडल और बूथों की कार्यकारिणी में पद दे सकता है।

Published on:
15 Feb 2025 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर