रायपुर

CG Politics: हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद सुशील आनंद शुक्ला ने BJP पर साधा निशाना, बोले – CM और गृहमंत्री इस्तीफा दें

CG Politics: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर फिर से निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Jun 30, 2024
CG Politics

CG Politics: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा, हाईकोर्ट ने राज्य में बेलगाम कानून व्यवस्था पर एक महीने में दो बार सवाल खड़ा किया है। यह राज्य सरकार की अक्षमता है कि उच्च न्यायालय को कड़ी टिप्पणी करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को गलत तरीके से गुंडा सूची में नाम डालने पर सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि राज्य में कानून नाम की कोई चीज है कि नहीं। 1 महीने पूर्व भी हाईकोर्ट ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। कोई ध्यान देने वाला नहीं है।

नेशनल हाईवे में हैवी ट्रैफिक हैं, सड़कें उखड़ी हुई है, कोई ध्यान देने वाला नहीं है। राज्य में क्राइम बढ़ा है, ट्रैफिक बदहाल है, पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। कन्ट्रोल करने वाला कोई नहीं है। हाईकोर्ट की इस तल्ख टिप्पणी के बाद नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन विभाग है तथा गृहमंत्री विजय शर्मा जो राज्य की कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें।

Updated on:
30 Jun 2024 10:36 am
Published on:
30 Jun 2024 10:35 am
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी