रायपुर

CG Politics: प्रियंका के बयान पर CM साय ने कहा – थोड़ा पढ़ लिख लिया करो, बार-बार फजीहत नहीं होगी

CG Politics: प्रियंका के बयान पर CM साय ने कहा -कोई बयान देने से पहले थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए। थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2024, 1:21 PM IST
CG Politics

CG Politics: प्रियंका गांधी के एक बयान से छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। प्रियंका गांधी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो 35 किलो राशन दिया जाता था। अब केवल पांच किलो दिया जाता है। इस पर सीएम ने सोशल मीडिया एक्स में लिखा है कि कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है। इतनी आसानी से तो जाएगी नहीं।

CM Vishnu Deo Sai on Priyanka Gandhi: सीएम ने आगे लिखा है कि यदि प्रियंका गांधी को झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए तो आपकी कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए 5000 करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कह दें। आपकी अज्ञानता का फायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बुद्धू बना देते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को कह दिया था कि (Raipur Politics) कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में फूड पार्क बना दिया है, उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया।

इस बार राशन के मामले में फिर आपकी पार्टी ने आपको बेवकूफ बना दिया। कोई बयान देने से पहले थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए। थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी। याद रखिए, कांग्रेस की तरह हमारी सरकार गरीबों के राशन पर डाका नहीं डाल रही है, बल्कि और भी अधिक (Chhattisgarh Politics) सुगमता से राशन का वितरण यथावत जारी है।

Chhattisgarh Politics News: इतना मिलता है चावल

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस के अंतर्गत केंद्र सरकार से मिलने वाले पांच किलो चावल के अतिरिक्त एक सदस्य वाले कार्डधारी को दस किलो, दो सदस्य वाले कार्डधारी को बीस किलो, तीन से पांच सदस्य वाले कार्डधारी को पैंतीस किलो और पांच से अधिक सदस्य वाले कार्डधारी को सात किलो प्रति सदस्य नि:शुल्क चावल विष्णुदेव सरकार दे रही है।

Updated on:
20 May 2024, 1:21 PM IST
Published on: