रायपुर

CG politics : हार के बाद कांग्रेस में बगावत… अब पूर्व कांग्रेस विधायक मोहित केरकेट्टा ने भी दिया इस्तीफा, पार्टी में मची खलबली

CG Congress : पूर्व विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। पूर्व विधायक महंत राम सुंदर दास के बाद पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकट्टा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2023, 9:27 AM IST
ex_mla_mohan.jpg

Chhattisgarh Congress Party : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। पूर्व विधायक महंत राम सुंदर दास के बाद पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकट्टा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है।

पूर्व विधायक मोहित राम ने अपने पत्र में इस्तीफा देने के कारण का कोई जिक्र नहीं किया है। हालांकि पिछले दिनों उनका बयान आया था कि आदिवासी विधायकों को हारने का षडयंत्र किया गया था। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप भी लगाया था। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के दो पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को सार्वजनिक बयानबाजी करने की वजह से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

दिल्ली में केसी वेणु्गोपाल से मिले बागी नेता

इधर, कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक दूसरे दिन शनिवार को दिल्ली में डेरा डाले हुए है। बताया जा रहा है कि बागी नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। उन्होंने प्रदेश की वस्तुिस्थति से अवगत कराया है। अब बागी नेता रविवार को भी दिल्ली में रुकेंगे। उनका प्रयास है कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकें।

यह भी पढ़ें : New Year पार्टी के लिए बनाए ऐसे यूनिक प्लान, फैमली को लेकर यहां जाए घूमने..



महामंत्री ने उठाए सवाल, हार की समीक्षा करने की मांग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला की भी एक तरह से नाराजगी सामने आई है। उन्होंने ने,कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर हार की समीक्षा के लिए बैठक बुलाने की मांग की है। साथ ही अपने तीन पन्नों के पत्र में कई गंभीर आरोप लगाने के साथ-साथ कांग्रेस की हार को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं।

Updated on:
17 Dec 2023, 9:27 AM IST
Published on: