30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt. Scheme : सरकारी योजना का लाभ उठाने मिला ये सुनहरा अवसर, मिल रहे लाखों रुपए, इन दस्तावेजों से भरे फॉर्म..

Prime Minister Vishwakarma Scheme : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देने के साथ ही इच्छुक और पात्र हितग्राहियों का योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 Dec 2023, 2:39 PM IST

govt_scheme.jpg

PM Vishwakarma Scheme : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिला व्यापार व उद्योग केंद्र द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देने के साथ ही इच्छुक और पात्र हितग्राहियों का योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके लिए शहर के विभिन्न वार्डों में 16 दिसंबर से शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में पहुंचकर हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : रील बनाने के चक्कर में बस्तर की आस्था से छेड़छाड़, युवती ने रथ में चढ़कर की ऐसी हरकत...

पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 18 पारम्परिक शिल्पकलाएं बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, अस्त्रकार, औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाडू निर्माता, खिलौना निर्माता, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी व मछली जाल निर्माता के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, बैंक विवरण व राशन कार्ड आवश्यक है। इस योजना व आवेदन की प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार व उद्योग केंद्र, प्रथम तल न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग में संपर्क कर सकते हैं।