रायपुर

CG Politics: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान, बोले – अब तक एक भी आतंकी पकड़ा नहीं गया…. गरमाई सियासत

CG Politics: बुधवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे। मुजगहन में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश के अधिकारी सीजफायर की घोषणा करते हैं।
2 min read
May 15, 2025
CG Politics: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान, बोले - अब तक एक भी आतंकी पकड़ा नहीं गया…. गरमाई सियासत

CG Politics: बुधवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे। मुजगहन में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश के अधिकारी सीजफायर की घोषणा करते हैं। इसके पहले डोनाल्ड ट्रंप का बयान आ जाता है। फिर दोनों देश को धमकाते हुए व्यापार रोकने की बात कही जाती है। विदेश मंत्री लगातार खबरें क्यों दे रहे थे। अब तक एक भी आतंकी पकड़ा नहीं गया। देश ठगा सा महसूस कर रहा है।

अब तीन दिन बाद तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। जीत का जश्न तो उसी दिन होता है। सेना पर गर्व है। उन्होंने साहस के साथ अपना काम किया। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। भूपेश बघेल ने कहा कि बलरामपुर में रेत माफियाओं ने पुलिस को रौंद दिया। धमतरी में गोली चल रही है। बेतरतीब गाड़िया चल रही है। सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। गाड़ियां बेतरतीब चल रही है। यदि प्रशासन चुस्त रहता तो घटनाएं नहीं होती।

नक्सल मुद्दे को लेकर पूर्व CM ने कही ये बात

नक्सल मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नक्सल मुद्दे पर अलग बयान देते हैं गृहमंत्री कुछ और कहते हैं। पुलिस कुछ और आंकड़ा देती है। बताया जाता है कि बीजापुर में 20 नक्सलियों का शव रखा गया है। 11 की पहचान कर ली गई है। 11 बचे हैं। आंकड़े और बयान में विरोधाभास है। वहां बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं।

तेंदूपत्ता संग्रहण का काम बंद पड़ा है। बहुत चीज जो वहां जाने के बाद पता चल पाएगा। वहां पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे। अभी तक प्रेसवार्ता मुख्यमंत्री या गृहमंत्री कर रहे थे। अब डीजी को वहां जाकर प्रेसवार्ता करने की जरूरत क्यों पड़ी।

विधायक समेत इन्होंने किया स्वागत

रायपुर से बस्तर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुजगहन बायपास के पास विधायक ओंकार साहू, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आकाश गोलछा, पार्षद दीपक सोनकर, विशु देवांगन, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम आदि उपस्थित थे।

Published on:
15 May 2025 10:36 am