23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Income Tax Transfer List: छत्तीसगढ़ आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

Income Tax Inspector Posting: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी-एमपी ने 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
2 min read
Google source verification
Income Tax Transfer List

छत्तीसगढ़ आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल (photo source- Patrika)

Income Tax Transfer: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश (CG-MP) क्षेत्र ने आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर 3 जुलाई तक कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Government Transfer News: भोपाल और रायपुर में सबसे ज्यादा तबादले

जारी सूची के अनुसार सर्वाधिक तबादले भोपाल में 46 और रायपुर में 31 निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी बदलाव किए गए हैं। इनमें रायगढ़ से 2 तथा भाटापारा, महासमुंद और अंबिकापुर से 1-1 निरीक्षक शामिल हैं।

कई अधिकारियों को दूसरे राज्यों में मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में ऐसे कई अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में स्थानांतरित किया गया है। विभागीय जरूरतों और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

19 नवपदोन्नत निरीक्षक भी सूची में शामिल

आदेश के अनुसार हाल ही में पदोन्नत हुए 19 आयकर निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने पदोन्नति के साथ-साथ उन्हें नई पदस्थापना भी प्रदान की है, ताकि विभिन्न कार्यालयों में कार्य दक्षता और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले 6 जून को आयकर विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति और तबादले किए गए थे। उस दौरान 20 अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त, 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारियों (ITO) के तबादले और पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे।

Income Tax Inspector Transfer: नए वित्त वर्ष के लिए तैयार किया गया नया प्रशासनिक ढांचा

लगातार हो रहे तबादलों और पदस्थापनाओं को विभागीय पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नए वित्त वर्ष को ध्यान में रखते हुए सीजी-एमपी आयकर सर्किल को नया स्वरूप दिया गया है, ताकि कर प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और कार्यों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।

राजस्व प्रशासन में बढ़ेगी दक्षता

विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर किए गए इन तबादलों से विभागीय कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आएगी। नई तैनातियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में मानव संसाधन का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कर संग्रहण, जांच और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी को और मजबूती मिलेगी।