रायपुर

CG Politics: मंत्री केदार कश्यप ने 100 से अधिक लोगों को दिलाई बीजेपी की सदस्यता..

CG Politics: संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। वहीं योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 6:05 PM IST
CG Politics

CG Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम साय ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत SECC 2011 के डाटा के आधार पर 8,46,931 परिवारों के लिए आवास के लक्ष्य को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए (CG Politics) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत खुशी का दिन है, क्योंकि 5 सालों तक जो लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित रह गए थे, उन लोगों तक इस बात को पहुंचाना चाहते हैं।

CG Politics: पिछली कांग्रेस सरकार, विधानसभा चुनाव के ठीक पहले एक आवास योजना लेकर आई थी, जिसके पात्र 47,090 परिवारों के आवास निर्माण का कार्य भी हमारी सरकार कराएगी। गरीबों को पक्का घर देने में हम कोई भेदभाव नहीं करते हैं। प्रदेश में 18 लाख पक्के आवासों को पूर्ण करवाने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है।

यहां पढ़ें अन्य खबरें

1 जनवरी से सामान्य हो जाएगा ट्रेन का किराया

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डीआरएम ने हाई कोर्ट में दाखिल अपने शपथ पत्र में इस बात की जानकारी दी है कि पैसेंजर, मेमू, लोकल ट्रेनों को जिन्हें एक जुलाई 2024 से सामान्य ट्रेन के रूप में चलना था, टाइम टेबल ना छाप पाने के कारण अब एक जनवरी 2025 से सामान्य ट्रेनों के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Updated on:
4 Sep 2024, 6:05 PM IST
Published on: